Move to Jagran APP

साठ हजार लोगों ने देखा विज्ञान का खेल

जागरण संवाददाता, पठानकोट : शहरवासियों को जलवायु परिवर्तन विषय पर ढेरों जानकारियां देने के बाद शुक्रव

By Edited By: Published: Sat, 28 Nov 2015 01:01 AM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2015 01:01 AM (IST)
साठ हजार लोगों ने देखा विज्ञान का खेल

जागरण संवाददाता, पठानकोट : शहरवासियों को जलवायु परिवर्तन विषय पर ढेरों जानकारियां देने के बाद शुक्रवार की शाम 6 बजे साइंस एक्सप्रेस सहारनपुर के लिए रवाना हो गई। पठानकोट से पहले ट्रेन सांबा से दो दिनों तक लोगों को जागरुक करने के बाद पहुंची थी।

loksabha election banner

चार दिनों में 208 कुल 60084 लोगों ने साइंस एक्सप्रेस में लगे चित्रों, डाक्यूमेंटरी व यंत्रों के जरिए जलवायु परिवर्तन पर बहुमूल्य जानकारियां हासिल की। साइंस एक्सप्रेस के मैनेजर ने राधय पांडेय ने बताया कि वर्ष 2007 से साइंस एक्सप्रेस भारत में भ्रमण कर रही है। आठवें चरण के लिए यह ट्रेन दिल्ली से 15 अक्टूबर को दिल्ली से देश के विभिन्न राज्यों के लिए निकली थी। पठानकोट से पहले यह ट्रेन सांबा (जेएंडके) में तीन दिनों तक रुकी थी। आठवें फेज में पठानकोट पहुंचने से पहले यह ट्रेन अपने सात फेज में देश के तकरीबन चार सौ स्टेशनों पर लोगों को जानकारी दे चुकी है। आठवें चरण में सात महीनों के टूर प्रोग्राम के तहत यह 19,800 किलोमीटर का सफर तय करेगी जिस दौरान 20 राज्यों के 64 स्टेशनों पर प्रदर्शनी के दौरान लोगों को जानकारी मुहैया करवाएगी। लोगों को जानकारी देने के लिए 16 डिब्बों में जानकारी देने के लिए 37 साइंस एजुकेटर व 2 कोआडीनेटर सुबह दस बजे से लेकर सायं पांच बजे तक लोगों को चित्रों व अन्य तरीकों से जलवायु परिवर्तन संबंधी जागरुक किया। उन्होंने बताया 7 मई को गांधीनगर में इसका आठवें फेज का कार्यक्रम समाप्त होगा।

मैनेजर ने राधय पांडेय ने बताया कि पठानकोट की जनता से उन्हें भरपूर सहयोग मिला जिसे वह कभी भी नहीं भुला सकते। उन्होंने बताया कि पठानकोट में चार दिवसीय कार्यक्रम के दौरान कुल 208 स्कूलों के विद्यार्थियों सहित 24566 लोगों ने जलवायु परिवर्तन विषय पर जानकारियां हासिल करके अपने ज्ञान में बढ़ोतरी। शनिवार व रविवार को ट्रेन सहारनपुर में प्रदर्शनी लगाकर लोगों को जलवायु विषय पर जागरुक करेंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.