Move to Jagran APP

पौधरोपण कर पर्यावरण की करें संभाल : डॉ. सुधीर

संवाद सहयोगी, पठानकोट : इंस्टीटयूट आफ इकालोजी एंड इनवायरनमेंट संस्था पठानकोट की ओर से तथा पंजाब बाय

By Edited By: Published: Fri, 29 May 2015 07:38 PM (IST)Updated: Fri, 29 May 2015 07:38 PM (IST)
पौधरोपण कर पर्यावरण की करें संभाल : डॉ. सुधीर

संवाद सहयोगी, पठानकोट : इंस्टीटयूट आफ इकालोजी एंड इनवायरनमेंट संस्था पठानकोट की ओर से तथा पंजाब बायो डायवरसिटी बोर्ड के सहयोग से मामून में आर्मी की 2 एएसडी, 18 एफएडी, रेजिमेंट के कांप्लेक्स में अंतराष्ट्रीय जैव विभिन्नता दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में रेजीमेंट के कर्नल जेबी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा डॉ. रितेश, डॉ. सुधीर महोत्रा चेयरमैन इंस्टीटयूट आफ इकालोजी एंड इनवायरमेंट, राजेश महाजन, राजेश्वर सलारिया जिला साइंस सुपरवाइजर तथा सैनिक भी शामिल हुए। अपने संबोधन में डॉ. सुधीर महोत्रा ने बताया कि जैविक विभिन्नता तथा कुदरती स्त्रोतों पर मनुष्य का जीवन व रोजगार निर्भर है। इन स्त्रोतों में हवा, पानी, खान पान तथा कुदरती दवाएं भी शामिल है। पूरी दुनिया में जैविक विभिन्नता वाले 12 बड़े देशों में से सबसे बड़ा देश भारत है परंतु जनसंख्या वृद्धि, प्रदूषण व कुदरती स्त्रोतों के दोहन के चलते जैविक विभिन्नता कम होती जा रही है।

loksabha election banner

धरती पर जैविक विभिन्नता को बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। डॉ. रितेश ने कहा कि धारकलां के शिवालिक क्षेत्र की जीव विभिन्नता बहुत अमीर है तथा बहुत सारी जड़ी बुटियां पायी जाती है। इनको बचाना हम सभी का कर्तव्य है। इस दौरान सभी सैनिक भाईयों को जैविक विभिन्नता संबंधी पंफ्लेट भी वितरित किया गया। स्वस्थ्य भारत स्वच्छ भारत अभियान के तहत साफ सफाई रखने के लिए 10 कूड़ा दान भी रेजीमेंट को भेंट किये गये। अंत में कर्नल जेबी सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों व जवानों का आभार जताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.