अश्वनी बजाज बने लायंस क्लब महक के प्रधान
संवाद सूत्र, नवांशहर-बंगा लायंस क्लब महक का 2017-18 के लिए अश्वनी बजाज सर्वसम्मति से प्रधान चुने ग
संवाद सूत्र, नवांशहर-बंगा
लायंस क्लब महक का 2017-18 के लिए अश्वनी बजाज सर्वसम्मति से प्रधान चुने गए हैं। उन्हें अपनी टीम में शामिल सदस्यों में से रामधन को महासचिव, अमित कुमार सूरी को कोषाध्यक्ष व अवतार ¨सह को पीआरओ चुना गया। डॉ. बलवीर वशिष्ठ को ग्रोथ चेयरमैन बनाया गया। इस नई टीम को 321-डी के जिला गवर्नर स्वर्ण ¨सह खालसा ने हार डालकर सम्मानित किया गया। उन्हें इस टीम को सामाजिक क्षेत्र में बढि़या प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। नवनियुक्त प्रधान अश्वनी बजाज ने सभी सदस्यों को भरोसा देते हुए कहा कि जैसे लायंस क्लब महक पहले से ही क्षेत्र में समाज सेवा के कार्य में आगे रहा है, वैसे ही वह इस क्लब को सभी के सहयोग से बुलंदियों पर लेकर जाएंगे। क्लब हमेशा गरीब, लाचार, बेसहारा व जरूरतमंदों की सहायता करता रहेगा। पर्यावरण को बचाने के लिए क्षेत्र में पौधा रोपण किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्रिय चेयरमैन ज¨तद्र मोहन, मास्टर अशोक शर्मा, राजेश मक्कड़ आदि उपस्थित थे।