किसानों को गुमराह कर रही है आप व कांग्रेस : ढींढसा
जागरण संवाददाता, नवांशहर : आम आदमी पार्टी व कांग्रेस किसानों को गुमराह कर रही है। यह कहना है वित्तम
जागरण संवाददाता, नवांशहर : आम आदमी पार्टी व कांग्रेस किसानों को गुमराह कर रही है। यह कहना है वित्तमंत्री पर¨मदर ¨सह ढींढसा का। अकाली नेता मंजीत ¨सह बनवैत के निवास पर एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि किसानों की कर्जा माफी को लेकर कांग्रेस भी यही कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जब किसानों ने कांग्रेस और 'आप' वालों से इस बारे में शपथ पत्र मांगे, तो कोई भी देने को तैयार नहीं हुआ। पंजाब के किसानों ने कर्जा सरकार से नहीं, बल्कि करीब 40 हजार करोड़ का कर्ज राष्ट्रीय बैंकों से लिया है। अब बैंक कर्जा माफ तभी कर सकते हैं, जब उन्हें रिजर्व बैंक और केंद्र सरकार कहे। केंद्र किसी एक राज्य के लिए तो अलग से कर्जा मुक्ति की योजना बनाने से रहा। इसलिए विरोधी दल सिर्फ वोट की राजनीति के लिए झूठा प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति ठीक हैं, किसी भी सरकारी जायदाद को बेचा नहीं गया। कुछ पर रिण जरूर लिए लिया गया।