डीसी दफ्तर के कर्मचारियों ने की कलमछोड़ हड़ताल
संवाद सूत्र, नवांशहर डीसी दफ्तर में काम कर रहे समूह कर्मचारियों ने सरकार द्वारा उनकी मांगी गई मांग
संवाद सूत्र, नवांशहर
डीसी दफ्तर में काम कर रहे समूह कर्मचारियों ने सरकार द्वारा उनकी मांगी गई मांग को लागू न करने के संबंध में 27 सितंबर से कलमछोड़ हड़ताल की गई। यूनियन के महासचिव मनोहर लाल ने बताया कि यह हड़ताल पंजाब राज्य डीसी कर्मचारी यूनियन की राज्य स्तरीय बैठक में लिए गए फैसले के मुताबिक कामकाज छोड़कर रोष प्रदर्शन किया गया।
उन्होंने बताया कि वह 30 सितंबर को समूह डीसी दफ्तर कर्मचारी सामूहिक छुट्टी लेकर स्टेट बाडी के आदेश मुताबिक संगरूर में होने वाली रैली में शामिल होंगे। पंजाब सरकार की ओर से जत्थेबंदियों की मानी गई मांगों को लागू नहीं किया जा रहा और टालमटोल की नीति अपनाई जा रही है। सरकार की ओर से उनकी मांगों को न मानने के कारण हड़ताल करने पर मजबूर होना पड़ा। कर्मचारियों ने डिप्टी कमिश्नर को मांगपत्र भी सौंपा। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगों को लागू न किया गया तो संघर्ष तीखा किया जाएगा। हड़ताल के कारण तहसील दफ्तर, एसडीएम दफ्तर, डीसी दफ्तर में काम काज ठप होने से आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इस अवसर पर संत राम, धन्ना राम, खुसा राम, बहादुर ¨सह, कमलजीत ¨सह, हर¨वदर ¨सह, स¨तदर ¨सह सेखों, बलदेव ¨सह, निर्मल ¨सह, गुरमीत कौर, विमला देवी, आत्मा राम, हुसन लाल आदि उपस्थित थे।