Move to Jagran APP

सावन महीने में श्री भवानी दुर्गा मंदिर में रोजाना करवाया जा रहा रुद्राभिषेक

संवाद सूत्र, बलाचौर : बलाचौर के भवानी दुर्गा मंदिर में सावन महीने के उपलक्ष्य में रोजाना सुबह छह बजे

By Edited By: Published: Tue, 04 Aug 2015 07:49 PM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2015 07:49 PM (IST)
सावन महीने में श्री भवानी दुर्गा मंदिर में रोजाना करवाया जा रहा रुद्राभिषेक

संवाद सूत्र, बलाचौर : बलाचौर के भवानी दुर्गा मंदिर में सावन महीने के उपलक्ष्य में रोजाना सुबह छह बजे से लेकर सात बजे तक रुद्राभिषेक किया जा रहा है और रात्रि के समय नौ बजे से लेकर साढ़े नौ बजे तक भागवत कथा का पाठ किया जाता है। यह जानकारी देते हुए जगदीश कपिल प्रधान ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी बड़े धूमधाम से सावन महीने मनाया जा रहा है। रोजाना सुबह अलग-अलग शिव भक्त भोले शंकर का रुद्राभिषेक करते हैं। रुद्राभिषेक पंडित लक्ष्मण दास और पंडित राधे श्याम करवाते हैं। इस महीने में रोजाना सैकड़ों शिव भक्त माथा टेकने आते हैं और अपना जीवन सफल कर रहे हैं। श्रद्धालु मंदिर में बढ़ चढ़कर माथा टेकने के लिए आते हैं और रात्रि को गीता की कथा सुनकर अपना जीवन सफल करते हैं। इस सावन महीने में पूजा करने से अनेक फल की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर विशाल शर्मा, सुनील शर्मा, केवल कृष्ण चेतल, नवीन, ब्रिजेश अग्निहोत्री, परमानंद सेठी, कमल वर्मा, मोहन लाल, व¨रदर जैन, तरुण श्रमा, व¨रद्र भारद्वाज, बाबी आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

इसी तरह बलाचौर के श्री महादेव ब्रह्मचारी मंदिर में सावन महीने के उपलक्ष्य में श्री शिव पुराण की कथा में भगवान शिव विवाह की कथा का प्रसंग पंडित राकेश शास्त्री और पंकज शास्त्री द्वारा सुनाया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने शिव विवाह कथा का आनंद लिया और उसके बाद सावन की कथा भी सुनाई गई। सावन महीने के चलते मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी रहती है। पंडित जी ने प्रसंग में कहा कि प्रभु का सिरमन करने से ही हमारे सारे दुख दूर हो जाते हैं और हमारा जीवन खुशहाल बन जाता है। इस महीने में बेल पत्र चढ़ाना और जलाभिषेक करने का अलग ही फलदायी है। इस महीने में जलाभिषेक और शिव जी के दर्शन करने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.