खेतीबाड़ी समस्याओं संबंधी शिविर आज
संवाद सूत्र, नवांशहर : किसानों को खेती करते समय आने वाली समस्याओं को कम करने के लिए व उसे रोकने क
संवाद सूत्र, नवांशहर : किसानों को खेती करते समय आने वाली समस्याओं को कम करने के लिए व उसे रोकने के लिए बंगा के गांव कलेरा में रविवार को कैंप आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में ग्रीन पंजाब खेती सुविधा केंद्र बंगा के इंचार्ज अमरजीत ¨सह ने बताया कि जो किसान अपनी खेती को लाभदायक बनाना चाहता है, तो उन्हें अपने खेती को सफलता के साथ पैदावार करने के लिए वैज्ञानिक तरीके की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विज्ञान आज इतने आगे निकल गया है कि आप को सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध करा सकता है। अगर आप वैज्ञानिक तरीके से खेती करते हैं तो कभी भी नुकसान नहीं होगा और न ही आर्थिक संकट से जूझना पड़ेगा। इस मौके पर शमसेर ¨सह, मनदीप ¨सह, गुरप्रीत ¨सह, दविंदर सिंह, सुखविंदर ¨सह व अन्य उपस्थित थे।