लावारिस महिला को प्रोटेक्टिव होम जालंधर भेजा गया
संवाद सूत्र, नवांशहर : किसी आदमी के लिए मदद के सभी रास्ते बंद हो जाते हैं तो उसके लिए परमात्मा खुद म
संवाद सूत्र, नवांशहर : किसी आदमी के लिए मदद के सभी रास्ते बंद हो जाते हैं तो उसके लिए परमात्मा खुद मददगार भेजता है। जिले के गांव रैलमाजरा के पास कुछ दिनों से एक महिला घूम रही थी। बीते दिन पंजाब कानूनी सेवाएं अथारिटी चंडीगढ़ के एडीशनल मेंबर सचिव कम एडीशन सेशन जज चंडीगढ़ त¨जदरजीत ¨सह चंडीगढ़ से अमृतसर जा रहे थे। उन्होंने रैलमाजरा के पास सड़क पर लावारिस महिला को घूमती देखी तो तुरंत जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की शिखा गोयल को इसकी जानकारी दी और कार्रवाई करने के लिए कहा।
सीजेएम कम सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने बताया कि पीएलवी गुरमीत ¨सह और जूनी लाल जंडे को इस लावारिस महिला की तलाश के लिए आर्डर जारी किए। रैलमाजरा के बस स्टैंड के पास जब इस महिला को देखा तो इसकी सूचना आसरों पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई सोढ़ी ¨सह को दी। महिला पुलिस की मदद से उसे एसडीएम बलाचौर के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे स्टेट प्रोटेक्टिव होम जालंधर बस्ती गुजां में रखने के आर्डर जारी किए। शिखा गोयल ने बताया कि यह महिला 40 साल की है। नाम, पता पूछने की कोशिश की गई, परन्तु उसकी कोई भी बात समझ में नहीं आ रही थी। महिला को प्रोटेक्टिव होम जालंधर में भेजने के बाद सारी रिपोर्ट एडीशनल मेंबर पंजाब कानूनी सेवाएं चंडीगढ़ को भेजी गई। गुरमीत ¨सह और जूनी लाल ने बताया कि माननीय जिला सचिव कानूनी सेवाएं अथारिटी-कम सीजेएम शिखा गोयल की और से पुलिस और एसडीएम बलाचौर की मदद से लावारिस महिला को नई ¨जदगी दी गई है और सही स्थान पहुंचाया गया।