पार्षद के पति पर 13 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज
-निर्भया दुष्कर्म कांड के दो वर्ष बाद भी जारी हैं किशोरियों पर अत्याचार -खुद को समाज के ठेकेदार कह
-निर्भया दुष्कर्म कांड के दो वर्ष बाद भी जारी हैं किशोरियों पर अत्याचार
-खुद को समाज के ठेकेदार कहलाने वाले ही देने लगे ऐसी घटनाओं को अंजाम
संवाद सूत्र, बलाचौर
थाना बलाचौर पुलिस ने एक शिकायत पर शहर के वार्ड न.1 की पार्षद के पति के खिलाफ नाबालिगा के साथ दुष्कर्म की नियत छेड़छाड़ के आरोप में मामला दर्ज किया है। जबकि आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर होने कारण पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। जहां बता दे कि दिल्ली में वर्ष 2012 को निर्भया कांड को दो वर्ष मंगलवार को हो जाने पर भी नाबालिगों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही। बीते एक वर्ष से तो दुष्कर्म के मामलों में तो खुद को समाज के ठेकेदार बताने वाले लोग भी नामजद होने लगे हैं।
जानकारी देते हुए बलाचौर वुमैन सैल की इंचार्ज एएसआई मनजीत कौर ने बताया कि बलाचौर के रहने वाले एक व्यक्ति ने दी शिकायत में कहा था कि बीती 12 दिसंबर को करीब आठ बजे उसकी 13 वर्षीय बेटी दुकान से दुध लेने जा रही थी, कि रास्ते में पार्षद के पति रुपिंदर राणा ने उसे पकड़ कर अपने गैरिज में ले गया और उसके गुप्त अंगों से छेड़छाड़ करने लगा। जिसके बाद उसके भतीजे आरोपी को ऐसी हरकत करता देखने बाद शोर मचाया तो वह लड़की को छोड़ मौके से फरार हो गया। इसके बाद घर आकर लड़की ने यह बात अपनी मां को बताई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीडिता के पिता के बयानों के अधार पर बच्ची के साथ दुष्कर्म की नीयत से कथित छेड़छाड़ करने के आरोप में धारा 354ए व द प्रोटक्शन आफ सैक्सुअल एक्ट 2012 की धारा आठ के तहत केस दर्ज किया है।