बढ़ी ठंडी, ठिठुरे लोग
संवाद सहयोगी, काठगढ़ : बलाचौर-रोपड़ मुख्य मार्ग पर बुधवार की सुबह पड़ी धुंध से वाहनों पर ब्रेक लग ग
By Edited By: Published: Wed, 17 Dec 2014 07:42 PM (IST)Updated: Wed, 17 Dec 2014 07:42 PM (IST)
संवाद सहयोगी, काठगढ़ : बलाचौर-रोपड़ मुख्य मार्ग पर बुधवार की सुबह पड़ी धुंध से वाहनों पर ब्रेक लग गया। इसके कारण मुख्य मार्ग पर चलने वाली गाड़ियां एक-दूसरे से लगभग 20 से 25 फुट के फासले पर दिखाई नहीं दे रही थी। रोजाना कामकाज पर जाने वालों को धुंध के कारण अपने काम पर देरी से पहुंचना पड़ा। स्कूलों में बच्चों के दिसंबर टेस्ट के पेपर भी कई जगह पर प्रभावित हुए। गाड़ियां लाइटें जलाकर मुख्य मार्ग पर चल रही थी। दिन को भी रात्रि जैसा माहौल दिखाई दे रहा था। बच्चों को ठिठुरते हुए स्कूल तक जाने पर मजबूर होना पड़ा। कई स्थानों पर आग जलाकर लोगों को सर्दी से बचाव करते हुए पाया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें