बचनी की आंखें करेंगी दो अंधेरी जिंदगियों को रोशन
संवाद सूत्र, नवांशहर गांव सड़ोआ निवासी बचनी की आंखें दो अंधेरी जिंदगियों को रोशन करेंगी। इस संबंध म
संवाद सूत्र, नवांशहर
गांव सड़ोआ निवासी बचनी की आंखें दो अंधेरी जिंदगियों को रोशन करेंगी। इस संबंध में नेत्रदान संस्था के महासचिव रत्न कुमार जैन ने बताया कि बचनी (75) पत्नी श्री बचना राम का निधन हो गया। इसके बाद परिवार के नजदीकी मास्टर बलविंदर नानोवाल ने मृतका के पुत्रों मास्टर सोमनाथ व जसविंदर राम से मृतका के नेत्रदान करवाने के लिए प्रेरित किया। पारिवारिक सहमति के बाद बलविंदर नानोवाल ने संस्था के महासचिव रत्न कुमार जैन से संपर्क किया। संस्था के प्रधान डा. जेडी वर्मा के नेतृत्व में पारिवारिक सदस्यों से नेत्रदान संस्था ने मृतका के नेत्र प्राप्त किए। इन आंखों को रोटरी आइ-बैंक होशियारपुर भेज दिया गया है। यहां यह दो आंखें किन्हीं दो जरूरतमंद लोगों को लगा दिए जाएंगे। संस्था को 412वें नेत्रदानी के रूप में यह नेत्र प्राप्त हुए है। इस अवसर परमास्टर सोमनाथ, जसविंदर राम (पुत्र), महिंदर पाल, जसबीर बेगमपुरी, जुझार सिंह सहूंगड़ा, मास्टर रविंदर कुमार, मास्टर राज कुमार व संस्था के सदस्यों में जोगा सिंह साहदड़ा व डॉ. अवतार सिंह उपस्थित थे।