राजिंदर सिंह लक्की मेडिकल प्रेक्टिशनर्स सर्किल काठगढ़ के प्रधान नियुक्त
संवाद सहयोगी, काठगढ़ : मेडिकल प्रेक्टिशनर एसोसिएशन पंजाब की जिला शहीद भगत सिंह नगर के सर्किल काठगढ़ की एक विशेष बैठक जिला प्रधान गुरदेव सिंह पाबला तथा जिला सचिव सुरिंदर पाल सिंह जैनपुर की देखरेख में हुई। इस दौरान सर्किल राहों के प्रधान बलवीर सिंह गरचा भी शामिल हुए। सर्किल काठगढ़ का नया यूनिट ब्लाक बलाचौर की सहमति से बनाते हुए राजपाल चाहल को चेयरमैन बनाया गया। यूनियन का प्रधान राजिंदर सिंह लक्की को नियुक्त किया गया। इसके अलावा उप प्रधान नथनी कुशवाहा प्रेम नगर, सचिव अवतार सिंह थोपिया को चुना गया। कोषाध्यक्ष सुरजीत सिंह भरथला को बनाया गया। इस सारे यूनिट के मुख्य सलाहकार डा. जोगिंदर पाल दत्त सरपंच काठगढ़ को बनाया गया। प्रेस सचिव विजय कुमार तथा राकेश जोशी पनियाली को सरपरस्त बनाया गया। पवन कुमार को उप सचिव, मनजीत कुमार को उप कोषाध्यक्ष, मंगत राम को उप चेयरमैन, विपिन कुमार को जिला सदस्य तथा अमरजीत को भी सदस्य बनाया गया। बाकी सब को सदस्य एवं टीम के साथ लिया गया। चुनाव प्रक्रिया के बाद प्रधान डा. राजिंदर सिंह लक्की ने अपने सभी साथियों व जिला प्रधान टीम का धन्यवाद किया और सबको आश्वासन दिलाया कि वह अपने यूनिट की डटकर सेवा करेंगे और अपने हकों की खातिर हर संघर्ष का सामना करेंगे।