श्री आनंदपुर साहिब से है गहरा रिश्ता : अंबिका सोनी
संवाद सहयोगी, काठगढ़ : लोकसभा क्षेत्र श्रीआनंदपुर साहिब से मेरा गहरा रिश्ता है व इस रिश्ते को मैं और मजबूत करना चाहती हूं। पंजाब में अकाली दल दबाव की राजनीति करते हैं। यह बात कांग्रेस प्रत्याशी अंबिका सोनी ने गांव बागोवाल में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को सिर्फ छह या सात सीटों की चिंता रहती है व इन सीटों पर आदेशप्रताप सिंह कैरों, विक्रमजीत सिंह मजीठिया जैसे रिश्तेदारव सहयोगी खड़े होते हैं, बाकी 110 सीटों पर जाकर विकास देखें तो सब कुछ पोल खुल जाएगी। अंबिका सोनी ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में 10 करोड़ नौजवानों को रोजगार देना है। श्रीआनंदपुर साहिब का बनता हिस्सा जरूर यहां पर लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर आज महिलाएं देश में लोकसभा हो या फिर विधानसभा, चाहे जिला परिषद या फिर क्यों न ब्लाक समिति हो, आज महिलाएं वहां पर चुनी गई हैं। यह सब कांग्रेस की ही देन है। अंबिका सोनी ने कहा कि युवा वर्ग देश में बदलाव लाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। इसलिए उनको वोट डालने से पहले थोड़ा जरूर सोचना होगा। अंबिका सोनी ने बागोवाल, जलालपुर, व बलाचौर में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उनके साथ पंजाब कांग्रेस के उप प्रधान करनल सीडी कंबोज, राजविंदर सिंह लक्की, संदीप भाटिया सहित विक्की चौधरी आदि शामिल थे।