धान की नई किस्म पीआर 121 की दी जानकारी
संवाद सूत्र, मजारी : पंजाब :खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी लुधियाना द्वारा परमल धान पीआर 121 किस्म को माझा और दोआबा के अतिरिक्त देश के पांच राज्यों के किसानों द्वारा बड़े स्तर पर बिजाई की जा रही है। इस संबंध में डा. युगराज सिंह डिप्टी डायरेक्टर कृषि विज्ञान केंद्र लंगडोआ ने बताया कि धान की 121 किस्म लगभग 140 दिन का समय लेती है और इस किस्म का सबसे ज्यादा फायदा यह है कि यह किस्म पंजाब में इस समय पाई जाने वाली झुलस रोग के कीटाणु से का काफी कम प्रभाव पड़ता है। इसका औसतन झाड़ 30.5 क्विंटल है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी लुधियाना द्वारा पीआर 121 से अतिरिक्त धान की नई किस्म पीआर 123 भी है, यह किस्म 143 दिन के बाद पकती है, इसके चावल काफी बेहतर क्वालिटी के होते हैं। धान का बीज यूनिवर्सिटी लुधियाना और कृषि विज्ञान केंद्र लंगडोआ से प्राप्त किया जा सकता है।