Move to Jagran APP

अब दिल्ली दूर नहीं: तरुण चुघ

By Edited By: Published: Fri, 06 Dec 2013 06:58 PM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2013 08:38 PM (IST)
अब दिल्ली दूर नहीं: तरुण चुघ

जागरण संवाद केंद्र, बंगा

prime article banner

देश में हाल ही में हुए पांच राज्यों के चुनाव में मिले लोगों के भरपूर समर्थन पर गौर करें तो कहना गलत नहीं होगा कि भाजपा के लिए अब दिल्ली दूर नहीं। यह बात शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश महासचिव तरुण चुघ ने कही।

शुक्रवार को बंगा में 21 दिसंबर को प्रस्तावित जगराओं की फतेह रैली की तैयारियों को लेकर जिला भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक हुई थी। इसमें पार्टी के प्रदेश प्रधान कमल शर्मा को पहुंचना था, लेकिन वह नहीं आए और फिर प्रदेश महासचिव तरुण चुघ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

तरुण चुघ ने कहा कि देश में भाजपा ही ऐसी अनुशासित पार्टी है, जो कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान करती है और समय आने पर उसे उचित पद देती है।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष सुदेश शर्मा, अरुणेश शाकर, जिला प्रधान संजीव भारद्वाज, डिंपल भारद्वाज, डा. नरेश रावल, सुरजीत लाल चुघ, प्रीतपाल बजाज, डा. बलवीर राज शर्मा, हिम्मत तेजपाल, अनिल चुघ, अनूप सिंह काका, माधव भारद्वाज, अनीता गौतम, डा. राजन शर्मा आदि उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार नियंत्रण पर अवाक रह गए चुघ

जागरण संवाद केंद्र, बंगा

कांग्रेस के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने पंजाब के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार किया किया है। यह बात भाजपा के प्रदेश महासचिव तरुण चुघ ने प्रेसवार्ता में कही।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने पंजाब में कभी इंडस्ट्रीज लगाने में रुचि नहीं दिखाई। ले-देकर बठिंडा में रिफाइनरी लगाई गई, जो अकाली-भाजपा सरकार की बड़ी उपलब्धि है। भाजपा कोटे के चेयरमैनों की नियुक्तियों संबंधी उन्होंने कहा कि अगली सूची में महिलाओं को भी बनता सम्मान दिया जाएगा। शुक्रवार की प्रेसवार्ता में तरुण चुघ भ्रष्टाचार पर नियंत्रण व प्रशासनिक प्रणाली में सुधार संबंधी सरकारी नीति पर सवाल का जवाब नहीं दे पाए।

इसलिए नहीं आ सके कमल शर्मा

बंगा: कमल शर्मा के न आने संबंधी पार्टी सूत्रों से पता चला है कि शर्मा की पायलट गाड़ी वीरवार को मोगा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि यह नहीं बताया गया कि दुर्घटना के समय कमल शर्मा साथ थे या नहीं, लेकिन इस दौरान कई जवान घायल हो गए।

प्रॉपर्टी टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन

बंगा: दुकानदारों के प्रॉपर्टी टैक्स को माफ करने के लिए बंगा व्यापार मंडल ने भाजपा प्रदेश महासचिव को एक मांगपत्र सौंपा। यह मंडल के अध्यक्ष अमरजीत सिंह गोली ने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ तरुण चुघ को दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से लगाया गया प्रॉपर्टी टैक्स हजारों में है, जबकि दुकानदार की आमदनी इतनी नहीं है। सरकार इसे पूरी तरह माफ करे। गौरतलब है कि अमरजीत सिंह गोली शिअद (ब) के नेता हैं और वह अपनी पार्टी के सामने भी यह मांग रख चुके हैं। पार्टी को तो वह यहां तक भी कह चुके हैं कि अगर उन्होंने इसे माफ नहीं किया तो वह आने वाले नगर कौंसिल के चुनाव में पार्टी की टिकट पर चुनाव नहीं लड़ेंगे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.