Move to Jagran APP

बादल की हरियाणा को दो टूक, चंडीगढ़ पंजाब का था, है और रहेगा

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने हरियाणा को दो टूक सुनाते हुए कहा कि चंडीगढ़ पंजाब का था, है और रहेगा। पंजाब के राज्यपाल को ही चंडीगढ़ का प्रशासक बने रहना चाहिए।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Tue, 23 Aug 2016 03:44 PM (IST)Updated: Tue, 23 Aug 2016 04:01 PM (IST)
बादल की हरियाणा को दो टूक, चंडीगढ़ पंजाब का था, है और रहेगा
बादल की हरियाणा को दो टूक, चंडीगढ़ पंजाब का था, है और रहेगा

वेब डेस्क, श्री मुक्तसर साहिब। लंबी विधानसभा क्षेत्र में संगत दर्शन के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि चंडीगढ़ पंजाब का है और पंजाब का ही रहेगा। पंजाब के राज्यपाल को ही चंंडीगढ़ का मुख्य प्रशासक लगाने की पिछले चालीस साल से चली आ रही प्रथा से छेड़छाड़ किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पंजाब के राज्यपाल को ही चंडीगढ़ का प्रशासक बने रहना चाहिए।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने यह बात हरियाणा के मुख्यमंत्री की ओर से एक बार हरियाणा का और एक बार पंजाब का प्रशासक लगाने संबंधी केंद्र सरकार को लिखी गई चिट्ठी के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कही। सरकारी बसों से पोस्टर फाड़े जाने के संबंध में उन्होंने कहा कि यह कांग्रेसियों की हताशा है।

निजी बसों के बढ़ रहे हादसों पर उन्होंने कहा कि राज्य में ट्रैफिक बहुत ज्यादा बढ़ गया है। यह बातें उन्होंने लंबी केे गांव मैहना में संगत दर्शन दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। इस दौरान मुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी व कांग्रेस पर भी जमकर बरसे। मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईँ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.