पवन कुमार बने मिनिस्टीरियल स्टाफ के अध्यक्ष
फोटो संख्या 14 संवाद सहयोगी, श्री मुक्तसर साहिब : पंजाब रोडवेज मिनिस्टीरियल स्टाफ की बैठक बुधवार क
By Edited By: Published: Wed, 30 Nov 2016 06:04 PM (IST)Updated: Wed, 30 Nov 2016 06:04 PM (IST)
फोटो संख्या 14
संवाद सहयोगी, श्री मुक्तसर साहिब : पंजाब रोडवेज मिनिस्टीरियल स्टाफ की बैठक बुधवार को दफ्तर में हुई। बैठक के दौरान जत्थेबंदी को मजबूत करने पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान ही यूनियन का नए वर्ष के लिए चुनाव किया गया। जिसमें गुरमीत सिंह को चेयरमैन, पवन कुमार मलहोत्रा को प्रधान, किरना देवी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजदीप सिंह व संजीव कुमार उपाध्यक्ष, संजीव गर्ग महा सचिव, विजय कुमार संयुक्त सचिव, सुखचैन सिंह प्रेस सचिव, सुरेंद्रपाल सिंह को मुख्य सलाहकार, गुरचरण सिंह सलाहकार व विकास कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कर्मजीत सिंह, डीसी दफ्तर के अध्यक्ष वरिंदर ढोसीवाल, एक्साइज विभाग के अध्यक्ष खुशकरन सिंह भी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें