चोरी का आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर लाकर अदालत में किया पेश
जेएनएन, मोगा : पीओ स्टाफ मोगा पुलिस ने कपूरथला जेल में बंद चोरी के भगोड़े आरोपी को प्रोड
By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Feb 2017 06:19 PM (IST)Updated: Mon, 27 Feb 2017 06:19 PM (IST)
जेएनएन, मोगा : पीओ स्टाफ मोगा पुलिस ने कपूरथला जेल में बंद चोरी के भगोड़े आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर मोगा की अदालत में पेश किया। जहां से अदालत द्वारा आरोपी को जेल भेजने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। पीओ स्टाफ के एएसआई बल¨वदर ¨सह ने बताया कि निर्मल ¨सह उर्फ निम्मा निवासी फिरोजपुर के खिलाफ थाना सदर मोगा पुलिस ने 27 अगस्त 2014 को चोरी करने के आरोप में केस दर्ज किया था। इस दौरान पेश न होने पर अदालत ने नौ सितंबर 2016 को आरोपी को भगोड़ा करार दे दिया था। इसके बाद फिरोजपुर जिले की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक अन्य चोरी का मामला दर्ज कर उसे कपूरथला जेल भेज दिया था। जहां से सोमवार को पीओ स्टाफ की पुलिस ने आरोपी को लाकर मोगा की अदालत में पेश कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें