'गुरदेव मेरी नैया उस पर लगा देना'
संवाद सहयोगी, मोगा : श्रीराम श्रणम आश्रम कोटइसे खां में रविवार रात को विशेष अमृतवाणी सत्संग
संवाद सहयोगी, मोगा : श्रीराम श्रणम आश्रम कोटइसे खां में रविवार रात को विशेष अमृतवाणी सत्संग का आयोजन किया गया। इस मौके पर गीता अरोड़ा व समस्त साधकों ने अमृतवाणी का पाठ किया। इसके बाद गगन ने 'पाइया तेरे दर तो रहमता हजारा शुक्र गुजारा तेरा शुक्र गुजारा, नितिन वर्मा ने 'अरदास करदे हां झोली सबदी भरदे' नरेश बजाज ने 'अज राम मेरे घर आएंगे' आदि भजनों से भक्तिरस बिखेरा। राज श्री ने 'गुरदेव मेरी नैया उस पर लगा देना' भजन से भक्ति रस बिखेरा। सत्संग संचालक प्रदीप बजाज ने कहा कि पुण्य कर्मो के बाद हमे मनुष्य जीवन मिला है। जीवन के अनमोल पलों को व्यर्थ न गवाएं। जीवन बड़ा अनमोल है, जितना भी समय मिले। इसे गुरु की सेवा में लगाएं। उन्होंने कहा कि हम भाग्यशाली हैं, जिन्हे गुरु की शरण प्राप्त है। समागम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया था।