सुनील सूद बने भाविप के प्रधान
संवाद सहयोगी, मोगा भारत विकास परिषद की मोगा शाखा के वर्ष 2017-19 के लिए अध्यक्ष-सचिव और कोष
संवाद सहयोगी, मोगा
भारत विकास परिषद की मोगा शाखा के वर्ष 2017-19 के लिए अध्यक्ष-सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव रविवार को शहीदी पार्क के हाल में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया के लिए पूर्वाध्यक्ष शिव पलता को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था। चुनाव को पारदर्शी करवाने व देखरेख का जिम्मा प्रांतीय चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में जयपाल गर्ग को सौंपा गया था। चुनाव में सुनील सूद को अध्यक्ष, निशि राकेश विज को सचिव और सुधीर कोहली को कोषाध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से चुना गया। परिषद के नए सविधान के अनुसार यह चुनाव दो साल के लिए मान्य होंगे। चुनाव कार्यक्रम में परिषद के लगभग 30 सदस्य उपस्थित हुए। प्रांतीय चुनाव पर्यवेक्षक जयपाल गर्ग सहित सभी सदस्यों की नई टीम को बधाई दी।