रोटरी क्लब मोगा ने करवाया जरूरतमंद बेटियों का विवाह
संवाद सहयोगी, मोगा : स्थानीय गुरद्वारा बीबी काहन कौर में रोटरी क्लब मोगा सिटी द्वारा सामूहिक
संवाद सहयोगी, मोगा : स्थानीय गुरद्वारा बीबी काहन कौर में रोटरी क्लब मोगा सिटी द्वारा सामूहिक कन्यादान समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम बारात का स्वागत किया गया। मिलनी की रस्म के बाद लड़का-लड़की की वरमाला रस्म की गई। इसके बाद आनंद कारज की रस्म गुरुद्वारा में की गई। विशेष रूप में उपस्थित समाज सेवी डॉ संदीप गर्ग, डॉ. दर्शन ¨सह, संदीप सीए सीनियर डिप्टी मेयर अनिल बांसल व अन्य ने नवविवाहित जोड़ो को आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आपसी तालमेल के साथ रहने की प्रेरणा दी। वहीं क्लब द्वारा किए गए कार्य की सराहना की।
क्लब की ओर से नवविवाहित जोड़ो को जरूरत का सामान देकर विदा किया गया। प्रधान सुशील गर्ग, प्रोजेक्ट चेयरमैन विजय मदान ने आए हुए लोगों को स्वागत किया। उन्होंने कहा कि क्लब का यह 13वां सामूहिक कन्यादान समागम है। क्लब की ओर से जल्द ही मोगा गोधेवाला स्टेडियम में शौचालय बनाने का प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। पूर्व गवर्नर डॉ अरुण गुप्ता ने कहा कि क्लब का मुख्य मकसद समाज सेवी कार्यो में जरूरतमंद व्यक्तियों की सेवा करना है। इस अवसर पर रोटेरियन अशोक बावा, विजय मदान, गुरजीत ¨सह, विनोद गर्ग, अनिल अरोड़ा, संजय गर्ग, अरुण गुप्ता, विकास गर्ग, न¨रदर अरोड़ा, गगन सूद, प्रितपाल ¨सह, परमोध बब्बर, तरसेम लाल, राजेश गुप्ता, राजीव ¨सगला, मोहित ¨सगला, हरीश मालिक, विकास विक्की, राजीव बेदी के अलावा अन्य हाजिर थे।