कुज नहीं लेना तेरे चरण च रहना से बांधा समां
संवाद सहयोगी, मोगा : स्थानीय एकजोत नगर में रविवार को परम संत वीर जी महाराज की 22वीं पुण्य ि
संवाद सहयोगी, मोगा : स्थानीय एकजोत नगर में रविवार को परम संत वीर जी महाराज की 22वीं पुण्य तिथि श्रद्धाभाव से मनाई गई। सर्वप्रथम महिला मंडल ने मेरे सतगुरु दिनदयाल, सतगुरु गुण गावा में तेरे, रितु ग्रोवर ने कुज नहीं लेना तेरे चरण च रहना तेरी मौज विच आदि भजनों से भक्ति रस बिखेरा। श्री ते¨जदर वीर जी महाराज ने सत्संग के माध्यम से वीर जी की जीवनी पर प्रकाश डाला।
ते¨जदर वीर जी ने कहा कि भागां वाले जीव होते हैं, जो प्रभु का गुणगान करते हैं। गुरदेव का उपकार को कभी विसारना नहीं चाहिए। ते¨जदर वीर जी ने कहा कि जिस जीवन में प्राथमिकता हो जाती है, वह जीवन रंगीन हो जाता है। यदि हम अपने मन को गुरु के चरणों में समर्पित करने में सफल हो जाते हैं तो हमारे जीवन में प्रभु प्रेम का रंग झलकने लग जाता है। मनुष्य के जीवन को इस बाहरी रंग की बजाय प्रभु भक्ति के पक्के रंग में रंगना चाहिए, ताकि हमारा जीवन सफल हो। इस अवसर पर नवीन ग्रोवर, हरिओम, भोला नाथ, दुर्लभ मक्कड़, सोनू सेठी, पवन कुमार, रितु, सोनिया, रूहानी, अमन, नेहा के अलावा अन्य हाजिर थे।