गढ़वाल सभा के प्रधान बने हुकम सिंह
By Edited By: Published: Mon, 30 Jan 2012 04:35 PM (IST)Updated: Mon, 30 Jan 2012 04:43 PM (IST)
अंशकालिक प्रतिनिधि, मोगा
गढ़वाल सभा का चुनाव 132 केवी बिजली घर में सोमवार को हुआ। इस दौरान सभा ने वर्ष 2012-13 के लिए चुनाव किया। इसकी अध्यक्षता शिवराज सिंह रावत और वीर सिंह ने की। बैठक में सर्वसम्मति से हुकम सिंह को प्रधान, दिलवर सिंह रावत को उपप्रधान, हीरा सिंह को सचिव, करण सिंह राणा को उप सचिव, नंदन सिंह को कैशियर, भीम सिंह पंवार को उप कैशियर, शिवराज सिंह रावत को निरीक्षक चुना गया। इस मौके पर नवनियुक्त प्रधान हुकम सिंह ने कहा कि जो उन्हें जिम्मेवारी सौंपी गई है वह उसे ईमानदारी से अदा करेंगे। उन्होंने समस्त भाईचारे को सभा के झंडे नीचे एकत्रित होने को प्रेरित किया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें