ओम ने संभाला पीएनडीटी के कोआर्डिनेटर का कार्यभार
संवाद सहयोगी, मोगा पंजाब सरकार के आदेश अनुसार राष्ट्रीय सेहत मिशन के अंतर्गत ओम प्रकाश अरोड़ा जि
संवाद सहयोगी, मोगा
पंजाब सरकार के आदेश अनुसार राष्ट्रीय सेहत मिशन के अंतर्गत ओम प्रकाश अरोड़ा जिला कोआर्डिनेटर पीएनडीटी ने सिविल सर्जन दफ्तर में अपना कार्यभार संभाल लिया है। बताया जा रहा है कि जिला कोआर्डिनेटर ओम प्रकाश अरोड़ा ने इससे पहले फिरोजपुर जिले में भ्रूण हत्या रोकने के लिए विशेष प्रयास कर चुके हैं। जिसके लिए उनको जिला प्रशासन ने तीन बार सम्मानित किया है। सिविल सर्जन डॉ. मनिंदर कौर मिन्हास के नेतृत्व में भ्रूण हत्या को रोकने के लिए विशेष यत्न किए जाएंगे और इस मकसद के लिए एक विशेष मुहिम चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति को भ्रूण हत्या संबंधित कोई जानकारी है तो इस उनको सूचना दी जाए। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा और साथ ही इसके लिए पंजाब सरकार की तरफ से एक लाख रुपए का इनाम भी दिया जाएगा।