भगवान परशुराम की महिमा का किया गुणगान
संस, मानसा : भगवान श्री परशुराम मंदिर वन-वे-ट्रैफिक रोड मानसा में भगवान श्री परशुराम की जयंती सरपरस
संस, मानसा : भगवान श्री परशुराम मंदिर वन-वे-ट्रैफिक रोड मानसा में भगवान श्री परशुराम की जयंती सरपरस्त कुलवंत राय शर्मा व अध्यक्ष प्रितपाल मौंटी की अध्यक्षता में मनाई गई। इस बारे में जानकारी देते संस्था के राम लाल शर्मा, कंवलजीत शर्मा व बलजीत शर्मा ने बताया कि सुबह मंदिर में पुजारी लक्ष्मी नारायण मंदिर ने विधि पूर्वक हवन की रस्म साधू राम ऊभा ने निभाई। नव ग्रह पूजन व ज्योति प्रज्वलित करने की रस्म नायब तहसीलदार सुरिन्दर शर्मा, व नेत्रपाल शर्मा ने माला अर्पण एवं तिलक की रस्म वेद राज शर्मा व राज रत्न शर्मा ने निभाई। इस मौके भगवान श्री परशुराम की जीवनी पर पंडित बैकुंठ देव शास्त्री ने विस्तार पूर्वक जानकारियां दी। इस अवसर पर महिला मंडल द्वारा संकीर्तन किया गया और श्री परशुराम चालीस व मंगल आरती की गई। इस मौके मनोहर लाल शर्मा, महेंद्र पाल शर्मा, हरिकृष्ण शर्मा, पुशक राज शर्मा, सुरेश शर्मा, तरसेम शर्मा, मोहन लाल शर्मा, अशोक गर्ग, हर भगवान शर्मा, रमेश कुमार, बलवीर शर्मा, जोनी, वीनू व लक्ष्मण दास आदि हाजिर थे।