रिक्शा चालकों को वितरित किए कंबल
जेएनएन, मोगा : क्राइम एंड क्रप्शन रिफोर्म ने बुधवार को स्टेट एडवाइजर सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में र
By Edited By: Published: Wed, 07 Dec 2016 04:46 PM (IST)Updated: Wed, 07 Dec 2016 04:46 PM (IST)
जेएनएन, मोगा : क्राइम एंड क्रप्शन रिफोर्म ने बुधवार को स्टेट एडवाइजर सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में रिक्शा चालकों को कंबल व गर्म कपड़े वितरित किए। आर्गेनाइजेशन के स्टेट उपाध्यक्ष लक्ष्मी चन्द्र ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करने से बढ़कर और कोई सेवा नहीं हैं। उन्होंने सभी सदस्यों को समाज भलाई कार्य करने को प्रेरित किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा, धीरज मनोचा, पीएन मित्तल, केआर अरोड़ा, पवन मोगा, राजीव कुमार, गुरजीत ¨सह, राज बब्बर आदि सदस्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें