रोटरी क्लब ने किए डांडिया महोत्सव के निमंत्रण कार्ड जारी
संस, मोगा रोटरी क्लब मोगा सिटी की ओर से प्रत्येक वर्ष की तरह इस साल भी नवरात्रों के पावन उपलक्ष्
संस, मोगा
रोटरी क्लब मोगा सिटी की ओर से प्रत्येक वर्ष की तरह इस साल भी नवरात्रों के पावन उपलक्ष्य में डांडिया महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। क्लब के अध्यक्ष सुशील गर्ग की अगुवाई में हुई बैठक दौरान निमंत्रण कार्ड जारी किए गए। प्रोजेक्ट चेयरमैन विनोद गर्ग ने बताया कि पिछले डांडिया महोत्सव की अपार सफलता को देखते हुए रोटरी क्लब मोगा सिटी द्वारा इस साल भी नवरात्रों के पावन उपलक्ष्य में विशेष डांडिया महोत्सव का आयोजन 1एवं दो अक्तूबर को डीएम कॉलेज ग्राउंड में किया जा रहा है। जिसको लेकर क्लब की तरफ से तैयारियां पूरी गई। उन्होंने बताया कि डांडिया महोत्सव में महिलाओं के लिए विशेष प्रकार के इंतजाम किए जाएंगे। वहीं डांडिया ग्रुप चंडीगढ़ से आएगा। इस अवसर पर सचिव मोहित ¨सगला, कैशियर अशोक बावा, गुरजीत ¨सह, प्रमोद बब्बर, संजय गर्ग, न¨रदर अरोड़ा टोनी, राजेश सूद, प्रितपाल ¨सह, गगन सूद, विकास गर्ग, म¨हदर पाल, तरसेम कुमार, राजीव ¨सगला, परवीन कुमार, कंवलदीप ¨सह, विकास अरोड़ा, राजीव बेदी, मंजीत के अलावा अन्य उपस्थित थे।