सेवा भारती ने शहीदी पार्क में किया पौधारोपण
संवाद सहयोगी मोगा: दूषित वातावरण के चलते मनुष्य में कई बीमारियां फैल रही हैं। व्यक्ति को जरूरत के अन
संवाद सहयोगी मोगा: दूषित वातावरण के चलते मनुष्य में कई बीमारियां फैल रही हैं। व्यक्ति को जरूरत के अनुसार सही ऑक्सीजन भी उपलब्ध नहीं हो पाता। अधिक से अधिक पौधरोपण करके ही हम स्वच्छ वातावरण प्राप्त कर सकते है। यह विचार स्थानीय शहीदी पार्क में सेवा भारती द्वारा किये पौधरोपण में उप प्रधान सुभाष ग्रोवर, कैशियर विजय अरोड़ा, सरक्षक रा¨जदर बाबू ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा हम सबका फर्ज है की दैनिक जागरण ने जो शहर को हरा भरा करने के लिए पौधरोपण करवाने का बीड़ा उठाया है उसको पूरा करने में मन से लगाकर कार्य करें। शहर में हराभरा वातावरण पैदा हो। इस तहत बीस पौधे लगाए गए।
सरोज सहगल ने बताया कि सेवा भारती द्वारा 7 अगस्त को शहीदी पार्क में पंजाबी सभ्याचार एवं विरसे को समर्पित मेला तीज का धूमधाम से मनाया जाएगा। इसमे पंजाबी विरसे के सभी रंग देखने को मिलेंगे उन्होंने बताया कि सावन मेले में तीज मेले का अलग महत्व होता है पार्क में तीज मेले को लेकर पींग, झूले लगाए जाएंगे इस अवसर पर अनिल गर्ग,कुलवंत राजपूत,ललित सहगल,रमा गुप्ता, वैदराज तायल,डा कुलतार के अलावा अन्य सदस्य उपस्थित थे।