भाकियू एकता उगराहां ने किया चौक जाम
संस, मोगा भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां द्वारा जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स के बाहर चल रहा दिन रा
संस, मोगा
भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां द्वारा जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स के बाहर चल रहा दिन रात का धरना शनिवार पांचवें दिन जारी रहा। धरने के आखिरी दिन डीसी दफ्तर से जोगिन्द्र ¨सह चौक तक बड़ी संख्या में किसान महिला व पुरुषों रोष प्रदर्शन करते यातायात भी ठप कर दिया।
धरने को संबोधन करते भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के सूबा महासचिव सुखदेव ¨सह जिला प्रधान अमरजीत ¨सह सैदोके, •िाला सीनियर उप प्रधान तरोलक ¨सह ¨हमतपुरा और •िाला संगठन सचिव बलौर ¨सह घल्लकलां ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और पंजाब की अकाली भाजपा सरकार की गलत नीतियों कारण आज किसान और म•ादूर बड़े स्तर पर आर्थिक मंदी के चलते आत्महत्या कर रहे हैं। सरकारों की किसान विरोधी नीतियों कारण गरीब किसान और म•ादूर लगातार कर्ज के बोझ नीचे दबे जा रहे हैं। उन्होंने मांग की असमर्थ किसान और खेत म•ादूरों सिर चढ़े सरकारी और गैर सरकारी कर्ज माफ किए जाये और खुदकुशी कर गए पीड़ित परिवारों को 5-5लाख रुपए की राशि और परिवार के एक जीव को सरकारी नौकरी दी जाय। यदि सरकार ने किसानों की मांगों और मसलों की तरफ से ध्यान न दिया तो संघर्ष को ओर तीखा किया जायेगा।
धरने को दूसरे के इलावा नछत्तर ¨सह झंडेआना, बूटा ¨सह झंडेआना, गुरतेज ¨सह, गुरचरन ¨सह रामा, गुरदास ¨सह सेखा अतेबलवंत ¨सह बाघा पुराना ने भी संबोधन किया। स्टेज की कार्यवाही गुरमीत ¨सह किशनपुरा ने निभाई।