सुनार पर करोड़ों का ठगी का आरोप
प्रकाश गर्ग, निहाल ¨सह वाला शहर के एक सुनार पर लोगों से कथित करोड़ों रुपए की ठगी मारने का आरोप लगा
प्रकाश गर्ग, निहाल ¨सह वाला
शहर के एक सुनार पर लोगों से कथित करोड़ों रुपए की ठगी मारने का आरोप लगा है। शनिवार को बड़ी संख्या में लोगों ने सुनार की दुकान के बाहर इक्ट्ठे हो गए। एकत्रित लोगों में कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं था, जिसने इस फर्म से लाखों रूपए रुपए न लेने हो। शहरवासी सुखदेव सिंह और महेंद्र सिंह ने आरोप लगाया उन्होंने उक्त सुनार को क्रमश आठ लाख और छह लाख रुपए दिए थे। मौके पर इक्ट्ठा हुए लोगों ने कहा कि उक्त फर्म की तरफ से किट्टी पार्टियां बना कर हर एक मैंबर से पांच हजार रुपए महीना लिए जाने का आरोप लगाया। लोगों ने कहा कि सुनार के पास करीब सात सौ लोगों मैंबर बने थे।
थाना एसएचओ रजिन्दर ¨सह ने बताया कि उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है और न ही उन्हें इस बारे कोई जानकारी है।