भगवान श्रीराम की बरात 16 को धूमधाम से निकलेगी
संवाद सहयोगी, मोगा : दशहरा कमेटी यहां टाउन हाल स्टेडियम में 22 अक्टूबर को दशहरा उत्सव धूमधाम से मना
संवाद सहयोगी, मोगा : दशहरा कमेटी यहां टाउन हाल स्टेडियम में 22 अक्टूबर को दशहरा उत्सव धूमधाम से मना रही है। 16 अक्टूबर को प्रभु श्रीराम की राम बरात सायं 3 बजे से पुरानी दाना मंडी से रवाना होगी। इसकी तैयारियों को लेकर कमेटी की एक बैठक यहां रामगंज मंडी में हुई। इसकी अध्यक्षता पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष एवं दशहरा कमेटी के प्रधान मोहन लाल सेठी व नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर अनिल बांसल ने की। इस मौके पर कमेटी के महासचिव ओमकार ¨सगला, आरसी चावला ने बताया कि 13 अक्टूबर को प्रात: 9 बजे पुरानी दाना मंडी में दशहरा कमेटी के ऑफिस में झंडा पूजन होगा तथा सायं रामजन्म की शोभायात्रा निकाली जाएगी। 22 अक्टूबर को दशहरा पर्व टाउन हाल स्टेडियम में 3 बजे आरंभ होगा, जिसमें कैबिनेट मंत्री जत्थेदार तोता ¨सह, मेयर अक्षित जैन, बीबीएस ग्रुप के चेयरमैन संजीव सैनी, देशभगत कॉलेज के प्रधान अशोक गुप्ता, द¨वदर ¨सह रिम्पी मुख्य अतिथि होंगे।
इस अवसर पर बिशंबर दास शर्मा, संत राम गुप्ता, मोहन गोयल, मास्टर दर्शन गुप्ता, हरी चंद टंडन, इंदरजीत राही, विजय गर्ग, रॉकी सचदेवा इत्यादि उपस्थित थे।