शादी के नाम पर दुष्कर्म, एनआरआइ व पुलिसकर्मी गिरफ्तार
जागरण न्यूज नेटवर्क, मोगा गांव भिंडर कलां निवासी एक युवती के साथ एनआरआइ व पुलिसकर्मी द्वारा दुष्क
जागरण न्यूज नेटवर्क, मोगा
गांव भिंडर कलां निवासी एक युवती के साथ एनआरआइ व पुलिसकर्मी द्वारा दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके उन्हें अदालत में पेश किया। जहां से दोनों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। गौर हो कि इससे पहले आरोपी एनआरआइ पर पीड़िता ने विदेश भेजने के नाम पर 28 लाख की ठगी के आरोप में मामला दर्ज करवाया हुआ है।
इस संदर्भ में मानव तस्करी सेल के प्रभारी परमजीत सिंह ने बताया कि गांव भिंडर कलां निवासी उक्त पीड़िता ने एनआरआइ रविदजोत पर उसे विदेश भेजने के नाम पर 28 लाख की ठगी मारने तथा शादी करवाने के नाम पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। वहीं एसएसपी कार्यालय अकाऊंट ब्रांच में तैनात हवलदार अंग्रेज सिंह ने भी पीड़िता से तीन बार दुष्कर्म किया है। जिसके चलते पुलिस ने एनआरआइ रविदजोत व पुलिस कर्मी अंग्रेज सिंह को शुक्रवार को गिरफ्तार करके उनका सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाकर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने दोनों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।