बराड़ परिवार से मुख्यमंत्री ने जताया शोक
जेएनएन, मोगा कस्बा बाघापुराना से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुरबचन सिंह बराड़ के पोते व डीसी फाजिल्का म
जेएनएन, मोगा
कस्बा बाघापुराना से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुरबचन सिंह बराड़ के पोते व डीसी फाजिल्का मनजीत सिंह बराड़ के 17 वर्षीय बेटे सुमेर सिंह बराड़ के निधन पर शुक्रवार दोपहर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल सहित मुख्यमंत्री के ओएसडी गगनदीप सिंह बराड़ तथा इलाके के कई अकाली नेताओं ने बराड़ परिवार के साथ गहरी संवेदना प्रकट की। गौरतलब है कि बुधवार को चंडीगढ़ स्थित अपने निवास स्थान पर सुमेर सिंह की मौत की खबर मिलते ही सभी स्तब्ध रह गए। वीरवार को कोटकपूरा रोड स्थित श्मशानघाट में उसका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान कस्बे के गण्यमान्य लोगों सहित प्रदेश भर से राजनेता, मंत्री, प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस अधिकारी, समाजसेवी, धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए।
उधर, बराड़ परिवार के दुख में शामिल होने के लिए शुक्रवार को दोपहर लगभग 12.30 बजे मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल हैलीकाप्टर से मोगा-लुधियाना रोड स्थित बराड़ स्कूल में पहुंचे। वहां से गाड़ियों के काफिले में कांग्रेसी नेता गुरबचन सिंह बराड़ के घर पर पहुंचे। वह 30 मिनट तक शोकाकुल परिवार के साथ रहे। इस मौके पर उन्होंने गुरबचन बराड़ व उनके बेटे डीसी मनजीत सिंह बराड़ से घटना की जानकारी हासिल की तथा वाहेगुरु से दुखी परिवार को दुख सहने की शक्ति देने सहित अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।
इस मौके पर अकाली दल के जिला देहाती प्रधान एवं योजना बोर्ड के चेयरमैन तीर्थ सिंह माहला, अकाली दल के जिला शहरी प्रधान बाल किशन बाली, वरिष्ठ अकाली नेता निधड़क सिंह बराड़, बाघापुराना से विधायक महेशइंदर सिंह निहाल सिंह वाला, जगतार सिंह राजेयाना, डीआइजी फिरोजपुर अमर सिंह चाहल, डीसी मोगा परमिंदर सिंह गिल, एडीसी अरविंदंपाल सिंह संधू व एसडीएम बाघापुराना निधि कल्हौत्रा मौजूद थे।