पुलिस कर्मी ने निगला कीटनाशक, मौत
संवाद सहयोगी, मोगा गांव डरौली भाई स्थित घर पर एक पुलिस कर्मी ने रहस्यमय हालत में कीटनाशक निगल लि
संवाद सहयोगी, मोगा
गांव डरौली भाई स्थित घर पर एक पुलिस कर्मी ने रहस्यमय हालत में कीटनाशक निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। थाना सदर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वह डीएसपी सिटी की कोठी में गारद के तौर पर तैनात था।
जानकारी के अनुसार एएसआइ मंगल सिंह ने बताया कि गांव डरौली भाई निवासी राजवंत सिंह (28) पुत्र गुरमीत सिंह लगभग चार साल पहले पुलिस लाइन में तैनात हुआ था। इसके बाद कुछ समय पहले ही पुलिस कर्मी को डीसीपी सिटी संदीप शर्मा की कोठी में गारद के तौर पर तैनात किया गया था। बुधवार को वह दो दिन की छुट्टी लेकर घर चला गया। शुक्रवार सुबह उसने रहस्यमय हालत में कीटनाशक निगल लिया। उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे मोगा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां पर दोपहर बाद उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि वह विवाहित होने के साथ-साथ दो बच्चों का पिता था। इनमें से एक लड़का व एक लकड़ी है।
पुलिस ने उसकी पत्नी अमनदीप कौर के बयान पर कार्रवाई करते हुए शव को सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।