कमिश्नर ने लिया सिविल अस्पताल का जायजा
जागरण संवाददाता, मोगा फिरोजपुर डिवीजन के कमिश्नर वीके शर्मा शनिवार को मोगा के सिविल अस्पताल में पह
जागरण संवाददाता, मोगा
फिरोजपुर डिवीजन के कमिश्नर वीके शर्मा शनिवार को मोगा के सिविल अस्पताल में पहुंच कर अस्पताल की ओपीडी समेत मरीजों का हाल-चाल जाना। मोगा के सिविल अस्पताल द्वारा दी जा रही सभी सेवाओं पर संतुष्टी जाहिर करते हुए सिविल अस्पताल की कार्यशैली को बेहतर बताया।
इस दौरान शर्मा ने जहां ओपीडी परिसर में पहुंच कर मरीजों का हाल चाल जाना, वही डॉक्टरों द्वारा दी जा रही सेवाओं के प्रति मरीजों से बात की। इस दौरान नशा छोड़ने के लिए उपचार करवा रहे मरीजों ने बताया कि वह पिछले कई सालों नशे के आदी थे, लेकिन मोगा के सिविल अस्पताल द्वारा किए जा रहे उपचार व सहनशीलता के चलते उनकों नया जीवनदान मिला है। इसके तहत वह नशा छोड़ने के संकल्प के साथ दवा लेने के लिए यहां आ रहे है। इसके उपरांत कमिश्नर ने ओपीडी में मरीजों की जांच कर रहे एमडी डॉक्टर, सर्जन डॉक्टर, इएनटी डॉक्टर, आंख रोग के माहिर डॉक्टर, दांत रोग के माहिर डॉक्टर, हड्डी रोग के माहिर डॉक्टर व अल्ट्रासाउंड डॉक्टर के पास पहुंच कर मरीजों को दी जा रही सेवाओं के बारे में जाना।
वही उपचार लेने के लिए आने वाले मरीजों को भी खास तौर पर सिविल अस्पताल द्वारा दी जाने वाली सेवाओं व मुफ्त में दी जा रही दवा का ब्योरा हासिल किया। इस अवसर पर मोगा के डिप्टी कमिश्नर परमिंदर सिंह गिल, जिला परिवार भलाई अफसर डॉ. अनुपमा बांसल, एसएमओ डॉ. अरविंदर पाल सिंह गिल व डॉ. राजेश मित्तल हाजिर थे।