नशा तस्करी के आरोप में सात गिरफ्तार, 11 फरार
संस, मोगा विभिन्न थानों की पुलिस ने सात लोगों को नशा तस्करी के आरोप मे गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस
संस, मोगा
विभिन्न थानों की पुलिस ने सात लोगों को नशा तस्करी के आरोप मे गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना निहालसिंह वाला के एएसआइ प्रीतम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को उन्होंने लिंक रोड भागीके हिम्मतपुरा के बीच हिम्मतपुरा निवासी जगसीर सिंह से सात किलो चूरापोस्त बरामद किया। थाना बधनी कलां के एएसआइ प्रेम सिंह ने बताया कि उन्होंने गांव बुंट्टर कलां में आठ ग्राम हेरोइन समेत गांव रामूवाला हरचोके निवासी रछपाल सिंह को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। वहीं राऊके कलां से एएसआइ बलविंदर सिंह ने 100 नशीले पाउडर समेत उसी गांव के सुखदेव सिंह को गिरफ्तार करने के उपरांत केस दर्ज किया है। थाना अजीतवाल के एएसआइ प्रताप सिंह ने गांव ढूढीके में सात किलो चूरापोस्त समेत कस्बा निहाल सिंह वाला निवासी जगमीत सिंह को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। सदर पुलिस के एएसआइ भागमल ने गांव रतियां से 50 ग्राम नशीले पाउडर समेत बलदेव सिंह निवासी धल्लेके को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। जबकि थाना फतेहगढ़ पंजतूर के एएसआइ बलराम सिंह ने गांव तख्तूवाला से 100 ग्राम नशीले पाउडर समेत गांव संघेड़ा निवासी राज सिंह को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। वहीं थाना सदर पुलिस ने गांव बुक्कनवाला में मुखबरी के आधार पर छापेमारी के दौरान तस्कर जसपाल सिंह निवासी बुक्कनवाला को हेरोइन, नशीली गोलियां, नशीले पाउडर बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसका साथी जगजीत सिंह, पवनजीत सिंह, लड्डू, मनजिंदर सिंह, ध्रमिंदर सिंह, नवजोत सिंह, जरनैल सिंह, रजिंदर सिंह, सोनी मोबाइल वाला, दीशा पंडित, गुरप्यार सिंह पुलिस को देखकर फरार हो गए।