भाई को पिटता देख छुड़वाने गई बहन से अश्लीलता
संस, मोगा एपेक्स कॉलोनी निवासी एक युवक को शनिवार सुबह कुछ युवकों ने मारपीट के बाद उसकी दस्तार उता
संस, मोगा
एपेक्स कॉलोनी निवासी एक युवक को शनिवार सुबह कुछ युवकों ने मारपीट के बाद उसकी दस्तार उतार दी। इसके बाद केश पकड़ कर घसीटा गया। भाई को छुडवाने आई नाबालिग बहन को भी हमलावरों ने मारपीट करने के दौरान उससे अश्लील हरकत करने समेत उसका दुपट्टा अपने साथ ले गए। घायल भाई-बहन को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
अस्पताल में दाखिल अजय सिंह निवासी एपेक्स कॉलोनी ने बताया कि उसके पिता कोठियों में पेंट करने का काम ठेके पर लेते हैं। जिस तरह उन्होंने आगे काम करने के लिए कुछ लोगों को रखा हुआ है। सेवक सिंह नामक मजदूर ने उसके पिता से एडवांस में 3150 रुपये ले रखे हैं। वह शनिवार सुबह सेवक सिंह से घर के निकट ही बात करने के लिए गया था कि वह काम करने कब जाएगा। इतने में सेवक सिंह व उसके साले जीवन सिंह ने विवाद करना शुरू कर दिया। उसने उक्त दोनों लोगों को बहुत समझाने का प्रयास किया, लेकिन उक्त लोगों ने अपने कुछ और साथियों को बुलाकर उसको पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच नशेड़ी जीवन सिंह ने उसकी दस्तार उतारकर उसे केश से पकड़क घसीटने लगा। उसकी चीख सुनकर उसकी बहन पूजा उसे बचाने आई तो उक्त लोगों ने उसे भी पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान उक्त हमलावरों ने उसकी बहन के साथ अश्लील हरकत करने के साथ साथ उसका दुपट्टा भी अपने साथ ले गए।
दूसरी ओर घायल पूजा ने बताया कि वह एलएलआर कॉलेज घलकलां में बीकाम की छात्रा है। उक्त हमलावरों ने उससे अश्लील हरकत करने समेत उसके पेट में लात व घूसे मारकर घायल कर दिया।
थाना सिटी वन पुलिस ने घायल भाई बहन के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।