एनआरआइ पर गोलियां चलाने के आरोप में सात नामजद
संस, मोगा बेटी की शादी साढू के बेटे से न करवाने की रंजिश के चलते दीपावली वाली रात को एनआरआइ पर ग
संस, मोगा
बेटी की शादी साढू के बेटे से न करवाने की रंजिश के चलते दीपावली वाली रात को एनआरआइ पर गोलियां चलाने के आरोप में थाना कोटईसे खां पुलिस ने एनआरआइ के साढू, साली, उसके दो बेटों समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
एएसआइ सुखविंदर सिंह ने बताया कि एनआरआइ जगविंदर सिंह उर्फ गुरिंदर सिंह निवासी धर्म सिंह वाला हाल आबाद टीचर कॉलोनी मोगा ने पुलिस बयान में कहा कि 23 अक्टूबर की रात आठ बजे वह अपनी गाड़ी में सवार होकर अपने खेत धर्म सिंह वाला में दीये जगाने गया था। इस दौरान पहले से ही खेत में बैठे करणजीत सिंह, उसकी पत्नी हरविंदर कौर, इवराज सिंह, रोमन सिंह निवासी ए न्यू अमृतसर ने अपने तीन चार साथियों के साथ मिलकर उस पर जान से मारने की नियत से गोली चला दी। गोली उसकी टांगों में लगने से वह घायल हो गया तथा उसे जान से मारने की धमकियां देकर फरार हो गए। एनआरआइ जगविंदर सिंह का आरोप है कि उसका साढू करणजीत सिंह अपने बेटे इवराज सिंह के लिए उसकी बेटी कर्मवीर कौर का रिश्ता मांग रहे थे, लेकिन उसने रिश्ता करने से इंकार कर दिया। इसी रंजिश के चलते लगभग ढाई साल पहले साढू ने उसके खिलाफ झूठा केस दर्ज करवा दिया था। जिसके चलते वह विदेश नहीं जा सका। एएसआइ ने बताया कि उक्त सभी लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।