विवाहिता ने लगाए ससुराल वालों पर मारपीट के आरोप
संस, मोगा कच्चा दोसांझ रोड निवासी विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग पुरी न होने पर मारपीट
संस, मोगा
कच्चा दोसांझ रोड निवासी विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग पुरी न होने पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। जबकि उसके डेढ़ साल के बेटे को जबरन छीन लिया गया। विवाहिता को मायके वाले गांव की पंचायत के साथ जाकर घायल हालत में लाए तथा उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में उपचाराधीन गांव नसीरे वाला निवासी नवजौत कौर ने बताया कि उसकी शादी चार साल पहले मोगा के कच्चा दोसाझ रोड निवासी गुरप्रीत सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल वालों ने दहेज कम लाने को लेकर परेशान करना शुरू कर दिया। इसके उपरांत जब वह दो महीने से गर्भवती थी। इस दौरान सुसराल वालों ने घर से निकाल दिया था। जब उसका बेटा तीन महीने का हो गया तो उस समय ससुराल वाले पंचायत लेकर आए तथा आगे से उसे तंग न करने की बात कहकर अपने साथ ले गए। इसके बाद कुछ दिनों तक सबकुछ ठीक चलता रहा, लेकिन फिर से उन्होंने दहेज की मांग शुरू कर दी। इस बार ससुराल वाले उसे मायके की जमीन से अपना हिस्सा लेने के लिए मजबूर करने लगे, लेकिन महिला के इंकार करने पर उसे पीटना शुरू कर दिया। उसका कहना है कि इसी बात को लेकर दीपावली की रात को उसके साथ पति, देवर व सास ने मारपीट की। इसके बाद शुक्रवार की रात को उसे फिर से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान उसकी आंख, हाथ, पीठ, दोनों टांगों पर लाठी बरसाई गई।
सिटी वन पुलिस ने घायल महिला के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।