संदिग्ध अवस्था में झुलसे बुजुर्ग की मौत
संस, मोगा नछतर सिंह टीचर कॉलोनी में बुधवार सुबह अधरंग से पीड़ित 75 वर्षीय बुजुर्ग संदिग्ध अवस्था मे
संस, मोगा
नछतर सिंह टीचर कॉलोनी में बुधवार सुबह अधरंग से पीड़ित 75 वर्षीय बुजुर्ग संदिग्ध अवस्था में आग लगने से झुलस गया था। जिसे उपचार के लिए फरीदकोट रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 75 वर्षीय अधरंग पीड़ित बुजुर्ग ब्रिज लाल बुधवार सुबह अपने घर पर चार पाई पर सोया था। उस दौरान उसकी पत्नी मूर्ति देवी व बेटी घर से बाहर गए थे। इस दौरान वह चारपाई में संदिग्ध अवस्था में गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे मोहल्ला वासियों की सहायता से एंबुलेंस 108 की सहायता से मोगा के सिविल अस्पताल में लाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखने के उपरांत उसे फरीदकोट रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान ब्रिज लाल की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर मामले की जांच शुरू कर दी है।