Move to Jagran APP

एनआरआइ पर साढू ने चलाई गोली, घायल

संस, मोगा गांव धर्म सिंह वाला में वीरवार शाम को एक एनआरआइ व उसके चचेरे भाई पर उसके साढू व उसके सा

By Edited By: Published: Fri, 24 Oct 2014 05:55 PM (IST)Updated: Fri, 24 Oct 2014 05:55 PM (IST)
एनआरआइ पर साढू ने चलाई गोली, घायल

संस, मोगा

loksabha election banner

गांव धर्म सिंह वाला में वीरवार शाम को एक एनआरआइ व उसके चचेरे भाई पर उसके साढू व उसके साथियों ने उस समय गोली चला दी जब वह अपनी जमीन पर दीपावली के त्योहार के चलते दीये जलाने गया था। गोली उसकी टांगों पर लगने से वह घायल हो गया। जबकि उसका चचेरा भाई वहां से भाग गया। सिविल अस्पताल में दाखिल जगविंदर सिंह उर्फ गुरिंदर सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी गांव धर्म सिंह नगर हाल आबाद टीचर कॉलोनी पिछले कई सालों से यूके में सेटल है। कुछ सालों से उसका अपने अमृतसर निवासी साढू के साथ विवाद चल रहा है। ढाई साल पहले उसके साढू ने उस पर झूठा केस दर्ज करवा था। जिसके चलते वह ढाई साल से विदेश नहीं जा सका। उसी रंजिश के तहत एक महीना पहले उसे साढू के बेटे ने फोन पर धमकी थी। जिसकी शिकायत उसने एनआरआइ थाने में दी है। इसकी जांच एनआरआइ थाना पुलिस कर रही है। वीरवार को दीपावली के चलते वह अपने पुश्तैनी गांव धर्म सिंह वाला में अपने चाचा व अन्य रिश्तेदारों को मिलने के बाद अपनी जमीन पर दीये जलाने गया था। इस दौरान उसका चचेरा भाई कुलवंत सिंह भी साथ था। इतने में एक गाड़ी आकर उसकी जमीन में रुकी, उसमें से साढू समेत पांच लोग उतरे। उनमें से एक व्यक्ति ने उस पर गोली चला दी, जोकि उसकी दोनों टांगों में लगी, जिससे वह घायल हो गया। जबकि एक गोली चचेरे भाई पर चलाई तो वह वहां से भाग गया। इसके बाद उक्त लोग गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। थाना कोटईसे खां पुलिस ने घायल एनआरआइ के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.