महिला से मारपीट के आरोप में तीन नामजद
संस, मोगा थाना सिटी साउथ पुलिस ने महिला से मारपीट के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया
By Edited By: Published: Fri, 24 Oct 2014 05:55 PM (IST)Updated: Fri, 24 Oct 2014 05:55 PM (IST)
संस, मोगा
थाना सिटी साउथ पुलिस ने महिला से मारपीट के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
हवलदार जरनैल सिंह ने बताया कि शीला पत्नी लक्खा राम निवासी दशहरा मैदान मोगा ने पुलिस शिकायत में कहा कि पुरानी रंजिश के चलते चरणी, रिंकू पुत्र संत राम, वीरू पुत्र दुल्ला राम ने उससे मारपीट कर घायल कर दिया। महिला का आरोप है कि गली में मिट्टी फेंकने को लेकर उसने आरोपियों को रोका था। इसी रंजिश में मारपीट की गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें