मंडियों में खरीद प्रबंध सही न होने से किसान परेशान : मानूके
संस, मोगा भारतीय किसान यूनियन की बैठक जिला प्रधान निर्मल सिंह मानूके की प्रधानगी में गुरुद्वारा बी
संस, मोगा
भारतीय किसान यूनियन की बैठक जिला प्रधान निर्मल सिंह मानूके की प्रधानगी में गुरुद्वारा बीबी काहन कौर में सोमवार को जिला प्रधान निर्मल सिंह मानूके की प्रधानगी में हुई। मानूके ने बताया कि विभिन्न गांवों की मंडियों में खरीद इंस्पेक्टर प्रतिदिन नहीं जा रहे। जबकि गांवों की मंडियों में धान भारी मात्रा में आना शुरू हो गया है। मंडियों में नमी मापने वाले यंत्रों की रीडिंग में बड़ा फर्क देखने में आया है। मार्केट कमेटी वाले नमी मीटर रीडिंग और दे रहा हैं। खरीद एजेंसी इंस्पेक्टर का नमी रीडिंग और आ रहा है। जिस कारण किसानों को मंडियों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुखजिंदर सिंह खोसा, अमर सिंह कपूरे ने बताया कि किसानों की समस्याओं की ओर ध्यान दिया जाए। उन्होंने शेलर वालों की भी उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। बैठक को जिला महासचिव गुलजार सिंह घलकलां, गुरमीत सिंह संधुयाना, जिला उप प्रधान सुरजीत सिंह फतेहगढ़ कोरोटाना, जसवीर सिंह, डॉ. कुलवंत सिंह लौहारा, रणबीर सिंह, मंदरजीत सिंह, सूरत सिंह, अंग्रेज सिंह दौलतपुरा, जसवंत सिंह आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर
हरभजन सिंह घोलियां, दर्शन सिंह रौली, सूरत सिंह, मोहन सिंह, निर्मल सिंह, मेजर सिंह, जसवंत सिंह, मलकीत सिंह, सुरजीत सिंह, सुखमन्द्र सिंह, करमैल सिंह, मुकंद सिंह, साहिब सिंह, बाज सिंह हाजिर थे।