नकदी छीनने के आरोप में एक युवक के खिलाफ केस दर्ज
संस, मोगा गांव मुनावां में बाइक पर गांव चूहड़ चक्क से लौट रहे व्यक्ति को रास्ते में एक युवक ने बाइ
संस, मोगा
गांव मुनावां में बाइक पर गांव चूहड़ चक्क से लौट रहे व्यक्ति को रास्ते में एक युवक ने बाइक रोककर नीचे गिरा दिया। इसके बाद उसकी जेब से 1100 रुपये की नकदी लेकर फरार हो गया। आरोपी इससे पहले गांव गलोटी के गुरुद्वारा साहिब की गोलक चोरी कर चुका है। सब इंस्पेक्टर गुरबख्श सिंह ने बताया कि गांव चूहड़ चक्क निवासी स्वर्ण सिंह ने पुलिस बयान में आरोप लगाया कि वह बीते 17 अक्टूबर को किसी काम से गांव मुनावां में बाइक से गया था। वहां से शाम को लौटते समय रास्ते में एक युवक ने उसका बाइक रोककर उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इसके बाद उक्त युवक ने उसकी जेब से 1100 रुपये की नकदी निकालकर भाग गया। पुलिस ने स्वर्ण सिंह के बयान दर्ज करने के बाद गांव रंडियाला निवासी रविंद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी रविंद्र सिंह पर लगभग चार पांच दिन पहले गांव गलोटी स्थित गुरुद्वारे की गोलक चोरी करने के आरोप में भी केस दर्ज किया गया है।