गाडि़यों की टक्कर में तीन घायल
हमारे प्रतिनिधि, मोगा
कोटकपूरा बाइपास पर रविवार देर सायं दो गाड़ियों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए जिन्हें सिविल अस्पताल मोगा लाया गया। एक की गंभीर हालत देख डाक्टरों ने उसे फरीदकोट रेफर कर दिया है।
पुलिस के अनुसार अशोक कुमार कुशवाहा पुत्र रामेश्वर कुमार निवासी बीरगंज (नेपाल) अपनी महिला रिश्तेदार प्रियंका पत्नी राम प्रसाद कुशवाहा के साथ किसी काम से फोकल प्वाईट स्थित माधो इंडस्ट्री आए थे। जब वे रविवार देर सायं बाजार से खाना खाकर फोकल प्वाईट लौट रहे थे तो सामने से आ रही इनोवा गाड़ी ने उनको चपेट में ले लिया। इनोवा के चालक रविदास सिंह पुत्र गुरदेव सिंह निवासी साफू वाला समेत तीनों घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल लाया गया। डाक्टरों ने अशोक कुमार की गंभीर हालत देखते हुए फरीदकोट के लिए रेफर कर दिया जबकि प्रियंका व रविदास को प्राथमिक उपचार के बाद छुटटी दे दी गई है। फोकल प्वाईट चौकी की पुलिस ने घायलों के बयान लेकर जांच शुरू कर दी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर