धान मजदूरी के लिए मजदूरों में झड़प
जेएनएन, बुढ़लाडा (मानसा) अनाज मंडी बुढलाडा में वीरवार को शहर के गल्ला मजदूर यूनियन के वर्करो
जेएनएन, बुढ़लाडा (मानसा)
अनाज मंडी बुढलाडा में वीरवार को शहर के गल्ला मजदूर यूनियन के वर्करों और प्रवासी मजदूरों में धान की फसल के झाड़ को लेकर झड़प हो गई, जिसमें दो महिलाएं व चार मजदूर घायल हो गए।
घायलों में संजू रानी व काजल समेत सोनू सिंह, सुखवीर सिंह काला, सीरा सिंह, संदीप सिंह शामिल है, जिन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। शहर में घटी इस घटना के रोष स्वरूप गल्ला मजदूरों ने अनाज मंडी में फसल उठवाने और सफाई का काम अनिश्चितकाल के लिए ठप कर दिया। अनाज मंडी एकत्रित मजदूरों ने बताया कि इंसाफ मिलने तक कामकाज मुकम्मल ठप्प रखा जाएगा। यूनियन के नेता जगतार सिंह व संजीव कुमार ने कहा कि अनाज मंडी में हर फसली सीजन में फसल का झाड़ मजदूरों द्वारा किसानों से बाजिव मूल्य पर खरीद लिया जाता है, मगर प्रवासी मजदूर किसानों की फसल के झाड़ का अधिक मूल्य लगा कर जहां गल्ला मजदूरों के रोजगार में विघ्न डालते हैं, वहा किसानों को गुमराह करते हैं।
जिस कारण प्रत्येक फसल के सीजन में अक्सर लड़ाई होती है। उन्होंने कहा कि जहां मार्केट समिति अनाज मंडी के बीच वाले फड़ में दिलचस्पी नहीं दिखाती वहा प्रशासन भी मजदूरों की मुश्किलों की तरफ ध्यान नहीं देता। गल्ला मजदूरों ने उक्त मामले में थाना सीटी पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवा कर अनाज मंडी में प्रवासी मजदूरों के दाखिले पर मुकम्मल पाबंदी लगाए जाने की मांग की है।