कर्ज के कारण किसान कर रहे आत्महत्याएं : रुलदू सिंह
संवाद सूत्र, बरेटा (मानसा) : पंजाब किसान यूनियन के अध्यक्ष रुलदू ¨सह ने कहा है कि सत्ता बदलने के
संवाद सूत्र, बरेटा (मानसा) :
पंजाब किसान यूनियन के अध्यक्ष रुलदू ¨सह ने कहा है कि सत्ता बदलने के बाद भी किसानों की स्थिति बदहाल है। कांग्रेस सरकार ने अकाली भाजपा सरकार वाली किसान मारु नीतियां अपना ली है, जिस कारण राज्य में प्रत्येक दिन किसान आत्म हत्याएं कर रहे हैं। उन्होंने ने कहा कि राज्य में अकाली भाजपा गठजोड़ सरकार ने दस साल राज किया, जिसमें राज्य के विकास के साथ-साथ नशे का विकास भी हुआ। इस दौरान सब से अधिक मार पंजाब की किसानी पर पड़ी और किसानी बचाने के लिए सरकारों द्वारा कोई भी किसान समर्थक स्कीम लागू नहीं हुई और न ही फसलों के पूरे भाव लागू करवाने में स्वामीनाथन समिति की सुनी गई। कर्ज की बोझ उठाने से असमर्थ किसान आत्महत्याएं के रास्ते पर निकल पड़ा। उन्होंने आगे कहा कि कैप्टन अम¨रदर ¨सह ने राज्य के भोले भाले लोगों से वोटें बटोर कर अब सत्ता के नशे में उनसे किये वादे भूल गया है। रेता बरेती के भाव में कोई कमी नहीं है, किसानों की जमीनों की कुर्की हो रही है। सरकार ने लोगों से नौकरी के लिए किए वादे तक नहीं निभाए है।