एकजुट होकर संघर्ष के लिए तैयार रहें किसान : राम सिंह
संस, मानसा भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा की जिला स्तरीय बैठक मानसा में हुई। इस दौरान सि
संस, मानसा
भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा की जिला स्तरीय बैठक मानसा में हुई। इस दौरान सक्रिय कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। प्रधान राम सिंह भैनी बाघा ने कहा कि किसानों को अपनी मांगों के हल करवाने के लिए ताकतवर होकर संघर्ष लड़ने के तैयार रहें, जिसके लिए संगठन को ओर मजबूत करने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि अब तक रही सरकारों ने कभी भी किसानों के समर्थन में कोई नीति तैयार नहीं की है, जिसके चलते किसान कर्ज के बोझ तले दबकर रह गया है तथा हर रोज आत्महत्याएं कर रहा है। उन्होंने किसानों को न्योता दिया कि आत्महत्याएं करने की बजाय जत्थेबंदक होकर सरकारों से टक्कर हैं। किसान नेता ने कहा कि जिसके तहत किसान समिति द्वारा 31 जनवरी को बठिंडा में होने वाली राज बदलो समाज बदलो कांफ्रेंस में मानसा जिले से बड़ी संख्या में किसान व अन्य लोग शामिल होने का फैसला किया है। इसकी तैयारी के लिए जिले में रैलियां, बैठकें की जा रही है। बैठक के दौरान इंद्रजीत सिंह झब्बर, सुखा सिंह, गोरखनाथ और ब्लाक नेताओं जोगिंदर सिंह दयालपुरा, जगदेव सिंह भैनीबाघा, महेंदर सिंह खड़क सिंह वाला, साधू सिंह अलीशेर, मलकीत सिंह कोटधरमू, धूड़ा सिंह मति, गुरजीत सिंह टहल भी उपस्थित थे।