पीकेयू का रोष धरना 89वें दिन भी जारी
संस, मानसा : पंजाब किसान यूनियन और मजदूर मुक्ति मोर्चा पंजाब द्वारा कर्ज माफी, रोजगार प्राप्ति और प्
संस, मानसा : पंजाब किसान यूनियन और मजदूर मुक्ति मोर्चा पंजाब द्वारा कर्ज माफी, रोजगार प्राप्ति और प्लाट प्राप्ति के लिए लगा साझा मोर्चा वीरवार को 89वें दिन में दाखिल हो गया है। धरने में बड़ी संख्या में महिलाएं ने हिस्सा लिया। पक्का मोर्चा में विभिन्न गांवों से आए लोगों को संबोधित करते हुए पंजाब किसान यूनियन के नेता रुलदू सिंह और मजदूर मुक्ति मोर्चा नेता भगवंत समाओं ने कहा कि केंद्र व पंजाब सरकार को मुट्ठी भर जागीरदार लोगों के कारोबार बढ़ाने के लिए आमजन का भविष्य दाव पर लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निजीकरण और व्यापारीकरण की नीतियों से देश के मजदूरों किसानों उपर कर्ज दिन-बृ-दिन बढ़ता ही जा रहा है। इसके चलते किसान मजदूर हर रोज आत्महत्याएं करने को मजबूर हो रहे है।
उन्होंने किसानों मजदूरों, छोटे दुकानदारों कर्मियों से अपील की है कि सरकार की इन बुरी नीतियों के खिलाफ एक होकर आदोलन करने के लिए हमारे साथ जुड़े।
गुरसेवक मान, केवल अकलिया, सुखजीत मानशाहिया, करनैल मानसा, बलवीर मान, तरना दल के निहंग सिंह, सुखदेव सिंह, सुखविंदर कालिया, जीवन बप्पियाना, लाभ बरनाला, बचन सिंह, मेला सिंह मौजूद थे।