मेहरबान में तेजधार हथियार से महिला की हत्या, पति व बेटे पर जान लेने का अारोप Ludhiana News
मेहरबान इलाके में तेजधार हथियार से महिला की हत्या कर दी। महिला के शव को सिविल अस्पताल में रखवाया गया है।
लुधियाना, लुधियाना। शहर में मेहरबान इलाके में तेजधार हथियार से महिला की हत्या कर दी। हत्या का आरोप भी महिला के पति व बेटे पर लगा है। तीनों ने पहले अपने कमरे में बैठकर शराब पी, फिर उसके बाद कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान पिता व बेटे ने महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्जकर लिया है और महिला के शव को सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।
जानकारी अनुसार मेहरबान इलाके में 50 वर्षीय महिला सवित्री देवी अपने पति ईमेल व बेटे के साथ किराये के मकान में रह रही थी। शुक्रवार देर रात को महिला ने अपने बेटे व पति के साथ कमरे में शराब पी रही थी। इस दौरान किसी बात को लेकर तीनों के बीच बहस हो गई। बहस के बाद गुस्से में आकर पति ने बेटे के साथ मिलकर महिला की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार हत्या तेजधार हथियार से की गई है।
सूचना मिलने के बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और हत्या की वजह जानने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। महिला के शव को सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि यह परिवार क्रिश्चियन था। पुलिस पड़ोसियों से भी जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें